सरकारी मदद दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज और जांच शुरू

0
336


मंडी: मंडी जिला के थुनाग की एक महिला से सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर एक व्यक्त्ति्त पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में आरोपी को थुनाग निवासी महिला मिली, जिसका पति बीमार रहता है। आरोपी ने उसे पति की बीमारी पर सरकार से सहायता दिलाने का प्रलोभन दिया। सहायता दिलाने के लिए आरोपी उसे मंडी जिला में अनेक जगह घुमाता रहा। इस दौरान चैलचौक और गोहर के बीच आरोपी ने कार में ही महिला के साथ दुराचार किया। बाद में जब महिला को सरकारी सहायता नहीं मिली तो महिला ने उससे दूरियां बनानी शुरू कर दीं। इसके बाद आरोपी महिला के घर और सेब बगीचे तक पहुंच गया और बगीचे में ही अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने महिला से जब बगीचे में दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने विरोध कर दिया, जिस पर आरोपी ने उसके बच्चों को मारने की धमकी दे डाली। आरोप हैं कि इससे पहले भी आरोपी मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी दे चुका था। महिला ने जंजैहली पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


बयान :

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here