मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की मौत ,जांच में पाई गईं कोरोना नेगेटिव

वीरवार शाम को तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था, आईजीएमसी किया गया था रेफर

0
434


नाहन: मेडिकल कालेज नाहन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शहर की एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला का कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया, जो नेगेटिव निकला है। बता दें कि मृतक महिला के परिवार के अन्य सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला कुछ पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र गई हुई थी और होम आइसोलेशन पर थी। वीरवार शाम को तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया। रात को महिला की हालत नाजुक हो गई। इसी कारण उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था। लेकिन, रेफर करते ही महिला की मौत हो गई।

महिला की मृत्यु के बाद उसके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे जिसमें महिला की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। महिला की मौत की पुष्टि सीएमओ डॉ. केके पराशर ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here