ताज़ा जानकारी के अनुसार प्रदेश में दो और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। एक मामला ऊना जिले से दूसरा मामला कांगड़ा जिले से आया है। ऊना के अंब क्षेत्र की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जबकि कांगड़ा के शाहपुर के गांव झीरबल्ला में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 28 अप्रैल को दिल्ली से आया था। प्रदेश में यह आज कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला है जो पॉजिटिव आए हैं।