आज का भारत और उसकी सेना हर चुनौती का सामना करने में सशक्त .. सुरेश भारद्वाज

साहस ब्रदरहुड सामाजिक संस्था ने गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

0
551


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान पर साहस ब्रदरहुड सामाजिक संस्था द्वारा लद्दाख सीमा पर भारत-चीन सैनिकों केे बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को आज श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में एनजीओ के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतार में खड़े होकर और हाथों में तिरंगा पकड़कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यातिथि सुरेश भारद्वाज ने सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर के समक्ष फूल अर्पण किए साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों ने भी पुष्पांजलि दी। शहादत को प्राप्त हुए सैनिकों के सम्मान में सभी लोगों ने लता मंगेशकर का प्रसिद्ध देश भक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी ” गाया।

इस मौके पर सुरेश भारद्वाज ने कहा शहीद हुए भारत के वीर जवानों की शहादत को देश और देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के वीर जवानों ने निहत्थे होते हुए भी चीन के सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि यह यह 1962 का नहीं 21वीं सदी का भारत है जो हर चुनौती का सामना करने में पूरी तरह से समर्थ है और आज भारत की सेना सशक्त रूप से सामने आई है। यह एक सशक्त नेतृत्व का नतीजा है। भारद्वाज ने कहा कि सशक्त नेतृत्व और वीर भारतीय सेना के आगे कोई भी देश टिक नहीं सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here