प्रदेश में आज शुक्रवार कोरोना संक्रमितों के 2 मामलें आए हैं। यह दो मामलें प्रदेश के रेड जोन एरिया ऊना और कांगड़ा में पाए गए हैं। दोनों ही युवकों की ट्रैवेल हिस्ट्री भी रेड जोन एरिया से है।
ऊना में युवक को हुआ कोरोना :कुल संख्या 18
दोपहर में ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। यह युवक कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से चंडीगढ़ होते हुए ऊना पहुंचा था और इसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरेंटिन किया गया था। 13 मई को इसके जांच के लिए सैंपल लिए गए थे जिसमें इसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन युवक की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जुट गई है। इसके साथ ही ऊना जिले में संक्रमण के मामलें 18 हो गए हैं।
कांगड़ा में आया एक मामला : कुल संख्या 19
कांगड़ा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली से लौटा 22 साल का युवक कोरोना की चपेट में आ गया है। युवक 8 मई को दिल्ली से घर लौटा है। जानकारी के अनुसार युवक में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में संक्रमितों की संख्या 19 हो चुकी है। जिले में 14 एक्टिव केस हैं जबकि 4 मामलें ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में एक मृत्यु हो चुकी है। यह प्रदेश में कोरोना से हुई पहली मौत है।
तेजी से बढ़ रहा ग्राफ: सतर्क रहें
कोरोना का ग्राफ लॉक डाउन-3 के बाद तेजी से बढ़ा है। संक्रमितों का ग्राफ बढ़कर 76 और एक्टिव केस
34 हो गए हैं वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। इससे पहले ऊना जिले में 1 ही एक्टिव केस के रह जाने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण प्रदेश में एक बार फिर चिंता का माहौल बन गया है।
सतर्क रहें,सुरक्षित रहें ,अपनी सुरक्षा अपने हाथ
TM Newshub