राजधानी शिमला में आज तिब्बती समुदाय के14वें धर्म गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्मदिन मनाया गया। आज दलाई लामा की 85वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर शिमला तिब्बती समुदाय ने आज माल रोड पर हैंड सेनेटाइजर ,मास्क और जूस लोगों में बांटे गए। तिब्बती समुदाय ने अपने धर्म गुरु के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की भी दुआएं की।
समुदाय के महासचिव पालदिन ढूंढप ने दलाई लामा के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जूस ,मास्क और सेनेटाइजर बांटे गए। उन्होंने लोगों से उनके गुरु की लंबी उम्र की कामना करने की भी अपील की।
इस मौके पर भारत-तिब्बत मैत्री संघ के अध्यक्ष विद्यासागर नेगी,तिब्बती संसद,स्वतंत्र आंदोलन संघ, महिला मंडल और तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मिल कर गुरु दलाई लामा के जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रार्थना की।