प्रदेश में आज अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 42 मामले आए हैं। इनमें से हमीरपुर में शाम तक एक साथ 31 मामले आए वहीं कांगड़ा में 6 और सोलन जिले में 5 मामले आए हैं। इन सब मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में की गई है।
दोपहर हमीरपुर में आए नए मामले: कुल मामले 46:
आज दोपहर हमीरपुर जिले में 31 नए मामले आए हैं ।यहां कोरोना संक्रमित मामलों के आने का सिलसिला दोपहर से शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा। आज जिले ने कांगड़ा जिले को भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में पछाड़ दिया। आज यहां 31 मामले आए हैं। दोपहर और शाम 5-5 मामले आए शाम को उसके बाद एक साथ 21 मामलों की पुष्टि हुई।इनमें से दोपहर आए 5 मामलों में से 2 भोरंज,1 झनिआरा और 2 टोणी देवी से हैं। इसके अलावा कुछ मामले नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांव करसोआ के एक ही परिवार के 2 , गलोड़ के हटली के एक परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 53 वर्षीय व्यक्ति निवासी गांव करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील नादौन जिला हमीरपुर और 73 वर्षीय महिला निवासी करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील जिला हमीरपुर पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों मां-बेटे हैं। यह 13 मई मुंबई से आए हैं। सेरा में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। वहीं, 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर, 16 वर्षीय युवक निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर व 20 वर्षीय युवती निवासी गांव हटली डाकघर गलोड़ जिला हमीरपुर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दियोटसिद्ध में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह भी मुंबई से आए हैं ।
बाकी बचे लोगोंं की ट्रैवेल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अब हमीरपुर में 46 कुल संक्रमित मामले हैं और एक्टिव मामले 41 हैं वहीं 4 मामले ठीक हुए हैं।
सुबह आए मामले:
सुबह प्रदेश के सोलन और कांगड़ा जिले में कोरोना के नए 11 मामले आए थे। इनमें से सोलन में 5 और कांगड़ा में 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई ।
सोलन में आए 5 मामले: कुल मामले 14
वीरवार सुबह सोलन जिले के नालागढ़ के मानपूरा कोरेंटिन सेंटर में 5 लोगों में करोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। ये सभी रामशहर के रहने वाले हैं और ट्रक के जरिए पश्चिम बंगाल से लौटे थे। इनमें से 25,33,44 और 45 वर्षीय संक्रमित रामशहर के नंदगांव से है। सभी 15 मई को स्वराज माजरा आश्रम में रुके थे और 17 मई को मानपुरा कोरेंटिन सेंटर में शिफ्ट हुए । इसके साथ ही यहां कुल मामले 14 हो गए हैं जिनमें से 5 एक्टिव और 5 ठीक हुए मामले हैं जबकि 4 बद्दी से माइग्रेट हुए मामले हैं ।
कांग़ड़ा में आए 6 मामले : कुल मामले 41
कांगड़ा में आज सुबह आए 6 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इन सबकी ट्रैवेल हिस्ट्री मुंबई से है और सभी को परौर के संस्थागत कोरेंटिन सेंटर में रखा गया है। मुंबई से लौटे इन संक्रमितों में से एक महिला और 5 पुरूष है। 41 वर्षीय महिला ज्वालामुखी के समीप अडवानी की रहने वाली है। वहीं 54 वर्षीय ड्राइवर नूरपुर के सुलयाली का रहने वाला है ,24 वर्षीय युवक इंदौरा के चंगरेड़ा से है, 21 वर्षीय युवक नगरोटा भवन से है ,57 वर्षीय एक व्यक्ति काठला जयसिंहपुर से है और 36 वर्षीय व्यक्ति भवारना का रहने वाला है और सभी मुंबई से लौटे हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट सुबह पॉजिटिव आई है। अब इनको बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।
आज हुए 5 पॉजिटिव ठीक :
आज कांगड़ा और चंबा से कोरोना पॉजिटिव मामलों के ठीक होने की खबर आई है। इसके साथ ही ठीक हुए कुल मामले 55 हो गए हैं।
कांगड़ा में हुए 4 ठीक: कुुुल ठीक 12
आज कांगड़ा में सुबह 6 नए मामले आने के बाद शाम को 4 संक्रमित ठीक हुए हैं जो कि जिले के लिए राहत भरी खबर है। कांगड़ा में अब ठीक हुए मामले 12 हो गए हैं।
चंबा में हुए 1 ठीक:कुुुल ठीक 11
चंबा जिले में आज 1व्यक्ति के ठीक होने की राहत भरी खबर आई है। यह चंबा के बालू आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही यहां ठीक हुए मरीजों की संख्या 11 हो गई है जबकि एक्टिव केस 2 रह गए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 13 थी।
कुल मामले 152 एक्टिव मामले 90 :
प्रदेश में आज दिन भर में 152 कुल कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए जिसमें से एक्टिव मामले 90 हैं और 55 संक्रमित ठीक हुए हैं। प्रदेश में लगातार मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में पूरी सतर्कता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बरतने की अधिक आवश्यकता है।