कोरोना संक्रमित के आए नए 12 मामले कुल आंकड़ा हुआ 185,एक्टिव मामले हुए 121

कांगड़ा में 6 ,सोलन में 5 और ऊना में आया 1 मामला

0
485


प्रदेश में आज शाम कांगड़ा ,सोलन और ऊना जिले में कोरोना के नए 12 मामलों की पुष्टि हुई है। कांगड़ा में 6 सोलन में 5 और ऊना में 1 नया मामला पॉजिटिव पाया गया है। सभी की ट्रैवेल हिस्ट्री रेड जोन एरिया मुंबई और पश्चिम बंगाल की है और संस्थागत कोरेंटिन में रह रहे थे।

कांगड़ा में 6 नए मामले :


कांगड़ा में शाम को 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है ।इनमें 2 महिलाएं और 4 पुरूष हैं। यह सभी 18 मई को मुंबई से लौटे हैं। इन्हें पालमपुर परौर में संस्थागत कोरेंटिन किया गया था। जांच में इन सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मामले की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
चार पुरुषों में से एक 49 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर से,  50 और 48 वर्षीय 2 व्यक्तियों के अलावा 70 वर्षीय महिला जयसिंहपुर से हैं जबकि 44 वर्षीय एक अन्य महिला भवारना की रहने वाली है।इनमें से 70 वर्षीय वृद्ध को छोड़ कर बाकी सभी 5 संक्रमितों को पीआरआई बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है  जबकि इन वृद्ध महिला को डीसीएचसी धर्मशाला शिफ्ट किया जाएगा।
इसके अलावा 68 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। इनको टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। यह जलंधर से लौटे हैं।इन नए 6 मामलों के साथ कांगड़ा में कुल संख्या 49 और 36 एक्टिव केस  हैं।

सोलन में आए नए 5 मामले:


सोलन में भी आज शाम 5 नए मामलों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ये पांचों ट्रक के जरिए 15 मई को पश्चिम बंगाल से चले थे और 19 मई को  बद्दी बैरियर पहुंचे थे। यह अभी जीएसएसएस रिवालसर रामशहर में हैं।  सभी संक्रमित पुरूष हैं। भागसिंह 34, कुुुलदीप 27, करमचंद 29,ध्यानचंद 40, बबलू राम 39 वर्ष के हैं। इन सभी मामलों की पुष्टि डॉ एन के गुप्ता ने की है। इसके साथ ही सोलन जिले में कुल संक्रमित मामले  19 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस 10 हो गए हैं।

ऊना में आया 1 केस:

ऊना जिला में भी एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है । यह पश्चिम बंगाल से शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौटा था और संस्थागत कोरेंटिन में था।

ठीक हुए 2 मामले:

वहीं आज प्रदेश में 2 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा और हमीरपुर जिले से 1-1 कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है। इसी के साथ कांगड़ा में अब ठीक हुए मामले 13 हो गए हैं और हमीरपुर में 5 लोग ठीक हुए हैं वहीं प्रदेश में कुल 57 संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं।

कुल मामले:

प्रदेश में अब कुल संक्रमित मामले 185 और एक्टिव केस 121 हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here