राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार जवानों सहित मेजर अनुज सूद भी शहीद हो गए। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेजर अनुज सूद की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर अनुज सूद ने पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा की है और देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अनुज सूद ने देश के लिए आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है। देश और प्रदेश को उनकी शहादत पर गर्व है और उनके इस बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से शहीद मेजर अनुज सूद की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस दुखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की।मेजर अनुज सुुद ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स के अधिकारी थे और उनके पिता सी के सूद भी सेना में ब्रिगेडियर रह चुके हैं। मेजर हरियाणा जिले के निवासी थे पर उनका जिला कांगड़ा के देहरा से गहरा नाता था। अभी हाल ही में चार महीने पहले उनका विवाह हुआ था।