
सुंदरनगर : पिछले 21 माह से बिस्तर पर पड़े उपमंडल सुंदरनगर के जयदेवी पंचायत के बौढली गांव निवासी खिमा राम की मदद के लिए दानी सज्जन आगे आ रहे है। इसी कड़ी में रविवार को डॉ. रोहित साहेब, मनी राम, सिधु राम, गुरुबचन सिंह कश्यप, रजत गिल, किशोरी ठकुराल, खेम चंद, रूप लाल कौंडल ने अपनी इच्छानुसार। खिमा राम की मदद के लिए उन्हें 14 हजार एक सौ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। बता दे कि खिमा राम अक्टूबर 2018 को मनरेगा में अपनी दिहाड़ी लगा रहा था। अचानक ऊपर से ल्हासा गिरने से खिमा राम घायल हो गया। इस हादसे में खिमा राम की एक टांग के तीन टुकड़े और दूसरा पैर टूटने के साथ रीड की हड्डी भी टूट गई जिस कारण खिमा राम दो साल से बिस्तर पर ही अपनी जिंदगी बिता रहा है।
इस संबंध में सामाजिक जागरण मंच नाचन द्वारा गत सप्ताह 14 हजार रुपये की नगद राशि और बच्चों की ऑन लाइन पढ़ाई करने के लिए एक स्मार्ट फोन सहयोग के रुप में देने की पहल के साथ मुश्किल में घिरे परिवार के लिए सामाजिक संस्थाओं से मदद का आह्वान किया था। उसके बाद कुछ दानी सज्जनों द्वारा खिमा राम के खाते में आन-लाइन अपनी इच्छा अनुसार दान दिया गया। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए विशाल सुधार समिति के जिला प्रधान सिधु राम भारद्वाज, रिटायर मैनेजर रूप लाल कौंडल ने दानी सज्जनों से आह्वान किया है कि वे भी गरीब और बेसहारा परिवार की मदद करें। खिमा राम का खाता एसबीआई बैंक शाखा जय देवी में खाता संख्या 65121777623 व IFSC CODE – SBIN0050396 में भी अपना सहयोग दे सकते है। इस मौके पर सेवा निवृत्त मैनेजर रूप लाल कौंडल, सिधु राम भारद्वाज जिला प्रधान विशाल सुधार समिति, खेम चंद, गुरुबचन सिंह कश्यप, प्रकाश चंद व बबलू मौजूद रहे।