रामपुर बुशहर का पीएचसी नेशनल आवार्ड के लिए चयनित

हिमाचल प्रदेश में भी पाया सर्वश्रेष्ठ स्थान

0
547

रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर बुशहर के पीएचसी को प्रदेश स्तर पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अव्वल स्थान मिला है। यह आंकलन राष्ट्रीय हेल्थ मिशन ने किया है। इसमें हिमाचल के सैकड़ों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को जांचा गया था। इनमें पीएचसी रामपुर की सेवाएं प्रदेश के अन्य पीएचसी से बेहतरीन और अधिक रहती है। पीएचसी रामपुर यहां पर आने वाले आसपास के मरीजों को ही नहीं बल्कि चार जिलों के मरीजों को बेहतरीन सेवाएं देता है। इसके साथ इस कार्यालय की टीम फील्ड में भी अपनी पुरी सेवाएं दे रही है।

नेशनल हेल्थ मिशन के विभिन्न मापदंडों पर पीएचसी रामपुर खरा उतरा है। इसके लिए पीएचसी की समस्त टीम को पुरस्कृत किया गया है। इस टीम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नेगी, डॉ. राजस्वी आजाद, डॉ. भारती आजाद और अन्य स्टाफ शामिल है। कोरोना काल में पीएचसी रामपुर को प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दर्जा मिलना उपमंडल के लिए गौरव का विषय है।

जानकारी देते हुए डॉ. भारती आजाद ने बताया कि रामपुर पीएचसी का नेशनल आवार्ड के लिए चयन किया गया है और हिमाचल प्रदेश में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां हर साल40 हजार से अधिक मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं जिन्हें बहेतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारा प्रयास रहता है। उन्होंने बताया कि काया कल्प कार्यक्रम को भी बढ़िया तरीक़े से किया जा रहा है।
बता दें कि कोरोन काल मे ही नहीं अन्य समय मे भी इस पीएचसी बहेतरीन सेवाओं के लिए जानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here