रामपुर के पशाडा में कार दुर्घटना, एक की मौत 4 घायल

खनेरी अस्पताल किए गए घायल भर्ती, झाखड़ी से परियोजना कार्य स्थल बॉयल जा रहे थे मजदूर

0
337

शिमला जिला के झाखड़ीथाना के तहत पशाडा नामक स्थान में हुई डस्टन कार दुर्घटना में एक महिला की मौत जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार यह सभी लोग एसजेवीएन के 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में ठेकेपर मेंटिनेंस के लिए रखे गए मजदूर है। आज सुबह यह मजदूर डस्टन कार में बैठ कर झाखडी से परियोजना कार्य स्थल बॉयल जा रहे थे कि पाशाडा नामक स्थान में राष्ट्रीय उच्च मार्ग नम्बर 5 से नीचे गहरी खाई में कार लुढ़क गई। इस दुर्घटना में सरोज नामक महिला की मौके पर मौत हुई, जो पोषणा की रहने वाली थी और आनी क्षेत्र में शादी हुई थी। इसके अलावा घायलों मे प्रदीप कुशुआ निवासी, सुनयरो झारखंड निवासी, सतीश झाखडी निवासी व कबीर कंगोस निचार निवासी शामिल है।

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने बताया यह सभी लोग कार से बॉयल कार्यस्थल जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही सीटू कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य मे जुट गए। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही झाखडी से पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को खाई से निकाल कर खनेरी चिकित्सालय पहुँचाया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here