किन्नौर में प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई किवी पहुंची मार्केट में

10 किलो प्रति बॉक्स किवी 1400 रुपये में बिक रही है।

0
330

रामपुर बुशहर:
पोष्क तत्व से भरपुर किवी फल मंडी में पहुंच गई है। यह किवी जनजातीय जिला किन्नौर में प्राकतिक तरीके से बागवानों द्वारा तैयार की जाती है। जानकारी देते हुए किन्नौर के टापरी में सेब आड़ती पवन वाड़ेकर ने बताया कि मंगलवार को उनके पास किवी पहुंची है। 10 किलो प्रति बॉक्स किवी 1400 रुपये में बिक रही है।

पवन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आज कई अन्य तरह के फलों का उत्पादन होता है। सेब के साथ-साथ आज अन्य फलों की भी मार्केट में काफी डिमांड है। उन्होंने बताया कि बागवानों को अपनी आर्थिकि मजबूत करने के विभिन्न फलों का उत्पादन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने उत्पादन के अच्छे दाम मिलने से किसानों में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here