
पहली बार नगर निगम शिमला का बजट पेश कर रही मेयर सत्या कौंडल के झोले से शहरवासियों के लिए न ही तो कोई बड़ी राहत भरी खबर निकल पाई और नहीं लोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त कर लगाया गया है। हालांकि लोगों को कुछ हल्की.फुल्की रियायतें जरूर दी गईं मसलन अब शहरवासियों को आनलाइन बिल जमा करवाने पर 100 रूपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। प्रापर्टीए पानीए बिजलीए कचराए भवनों का नक्शे या एनओसी की फीस आनलाइन जमा करवाने पर प्रोसैसिंग शुल्क नगर निगम खुद वहन करेगा। यही नहीं शहरवासी अगर लोकमित्र केंद्रों के जरिए यह बिल जमा करवाते हैं तो केंद्र संचालकों को भी इसकी कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। वर्तमान में आनलाइन बिल जमा करवाने पर लोकमित्र केंद्र प्रति बिल 5 से 10 रूपए वसूलते हैं। इस नियम से नगर निगम डिजिटलीकरण की ओर कदम बढ़ाएगी ताकि नई व्यवस्था से निगम व शहरवासियों दोनों के वक्त की बचत की जा सके। मेयर सत्या कौंडल ने शहर की मुख्य जगहों पर स्मार्ट पार्क बनाने का भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन स्मार्ट पार्कों में लोगों को फ्री वाई.फाई और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। इन पार्कों के निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से पैसे का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के ही पैसे से सब्जी मंडी के नजदीक टाउनहाल बनाया जाएगा। टाउनहाल में एक ही छत के नीचे लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इस टाउनहाल के निर्माण के लिए 15 करोड़ की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।
अपना मोबाइल ऐप भी बनाएगा निगम
प्रदेश आइटी विभाग की मदद से नगर निगम खुद का मोबाइल ऐप भी बनाएगा। शुरूआती तौर पर इस ऐप से पेयजल बिलए एनओसीए डंपिंग की अनुमतिए गारबेज टैक्स जैसी लगभग 10 सेवाओं का फायदा लिया जा सकेगा। भविष्य में कई नई सेवाएं भा इस ऐप में जोड़ी जाएंगी। पिछले साल के मुकाबले इस बार 72 करोड़ कम का बजट पेश किया गया है। पिछले साल मेयर कुसुम सदरेट ने 295 करोड़ रूपये का बजट पेश किया था और इस बजट में शहर की जनता के लिए कई लोक लुभावन योजनांए शुरू करने की घोषणा तो की गई थी लेकिन इन्हें धरातल पर नहीं उतारा जा सका। इस बार देखना ये होगा कि निगम की ओर से जिन नई सुविधांओं की घोषणा बजट में की गई हैं, वो धरातल पर उतर पाती हैं या नही।

बजट के कुछ मुख्य बिंदु
- निगम में कुल 20 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी
- स्मार्ट सिटी से शहर में 14 नए ई.टायलेट जल्द बनाए जाएंगे
- जल्द विकसित होंगे वेंडिंग जोनए तहबाजारियों को मिलेंगे पहचान पत्र
- पंथाघाटी में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटए 35 किमी नई लाइन भी बिछाई जाएगी
- 2020 में शहरवासियों को मिलेंगी 34 नई पार्किंग
- टूटीकंडीए संजौलीए हिमलैंडए खलीनी में फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे
- टूटीकंडी जाखू रोपवे का काम जल्द शुरू होगा।