हिमाचल में अगले तीन दिन बरसेगा मॉनसून, इस बार लंबा चला मॉनसून

0
606

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अब रुक्सत होने जा रहा है। वैसे तो हिमाचल में मॉनसून 30 सिंतबर तक रहता है। पिछली मर्तबा मॉनसून 4 अक्टूबर को विदा हुआ था। लेकिन इस मर्तबा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मॉनसून देरी से रुक्सत हो रहा है। हिमाचल में मॉनसून इस हफ़्ते विदा लेगा। इससे पहले प्रदेश के कई इलाकों में बरसने की संभावना है। इस बार हिमाचल में मॉनसून की बारिश सामान्य रही। बाबजुद इसके नुकसान बहुत ज़्यादा हुआ ।

पिछले 24 घंटो के दौरान स्पीति और रोहतांग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हुआ हिमपात

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून विदा लेने से पहले हिमाचल में बरस रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। जबकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पिछले 24 घंटो के दौरान हिमाचल के कई इलाकों में बारिश हुई है जबकि स्पीति व रोहतांग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक  पश्चिमी विक्षोव वर्तमान में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here