हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जमकर अलोचना करते हुए कहा कि बडे-बडे दावे व वायदे करने वाली मोदी सरकार हर मोर्च पर विफल हुई है और अपने दो साल के कार्यकाल मे एक भी वादा पूरा नही कर पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज पार्टी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की विफलताओं से जागरूक करने लिए मोदी के बोल जुमलो के ढोल के अन्र्तगत संगठनात्क जिला पालमपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे इस अवसर पर उनके साथ सीपएस जगजीवन पाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोरी लाल, विधायक यादविन्द्र गोमा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह, सचिव आशिष बूटेल, विवेक शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी पालमपुर के अध्यक्ष करूण शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष संजय राणा, अरूण कुमार, डा0 मदन दिक्षित, राज कुमार कौडा सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई व विभागों के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
पदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने दो साल के कार्यकाल में कोई भी वायदा पूरा करने मे नाकाम रही है तथा देश का हर वर्ग इस सरकार से आज नाखुश है। उन्होंनें कहा कि मोदी सरकार के इन दो साल के कार्यकाल में देश की जनता के अच्छे दिन तो नही आये परन्तु बेरोजगारी, मंहगाई और भाजपा नेताओं के जरूर अच्छे दिन आये है। उन्होंनें कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की अधिकतर आबादी कृषि पर निर्भर है इसलिए इस ओर हमे अधिक ध्यान देने की जरूरत है परन्तु मोदी सरकार लगातार किसानो व बागवानो की अनदेखी कर रही है जिसके कारण हमारे देश का किसान हताश होकर आत्महत्या कर रहा या तो कृषि व्यवसाय से पलायन कर रहा है।
उन्होंनें कहा कि हम प्रदेश सरकार से आग्रह करेगें कि किसानों व बागवानों के हित में एक व्यापक नीति बनाई जाये और फलो, सब्जियों का तय न्युनतम सर्मथन मुल्य निर्धारित किया जाये ताकी किसानों व बागवानों को इसका लाभ प्राप्त हो सके और वे एक अच्छी व उच्च स्तर की जिन्दगी जी सके। उन्होंनें कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता की भूख में जनता से बडे-बडे वायदे किये और कई सपने दिखाये जिसमें अच्छे दिन आयेगें, काला धन देश में वापिस लाना और हर भारतीय के खाते में 15 लाख रूपये जमा करवाना, देश के 20 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना, मंहगाई को कम करना, सेब के आयात पर शुल्क मे बढौतरी, गंगा की सफाई, हर गांव को इन्टरनैट के साथ जोड़ना, आदालतों का आधुनिकीकरण करना, पुलिस बल की क्षमता को बढना, लोकपाल की नियुक्ति इत्यादी कई लोकलुभावने वायदे किये जो सत्ता में आने के बाद मात्र जुमले बन कर रह गये। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के अपील की की घर घर जा कर जनता को इनके झूठे वायदों के अवगत करवाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए आज उनसे पूछा की लोकपाल बिल का क्या हुआ आज तक लोकपाल क्यूँ नियुक्त नही किया गया। भारत की जनता को झूठे सपने दिखा कर वादा किया था की अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो लोकपाल नियुक्त करेंगे। उन्होंने कहा की समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल को लेकर जनआंदोलन किया था और भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था की वो भ्रस्टाचार से निपटने के लिए कठोर लोकपाल लेकर आएँगे पर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 2 साल बीत जाने पर भी यह जुमला ही साबित हुआ। उन्होंनें कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व सरकार ने अपने साढे तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाये हैं और अपने चुनाव घोषणा पत्र में किये गये लगभग सभी वायदों को पूरा किया है तथा सरकार प्रदेश में हर वर्ग के हित में लगातार काम कर रही है।