रूदाना गांव में हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल

सिविल अस्पताल पांवटा में चल रहा घायलों का उपचार, जांच में जुटी पुलिस

0
944

पांवटा साहिब: उपमंडल के रुदाना गांव में आपसी रंजिश के चलते दो गुट सोमवार को आपस में भिड़ गए। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रास एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। सोमवार को दोनों गुटों में सड़क संबंधी कोई विवाद हो गया। इसके बाद धारदार हथियारों से दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के कल्याण सिंह व बलबीर के अलावा दूसरे पक्ष के मदन सिंह व बलबीर घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।

मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here