मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उद्धव सरकार से मुंबई और महाराष्ट्र में फंसे हिमाचल निवासियों की मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र के जरिए हिमाचल के लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने प्रदेशवासियों की परेशानियों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वहां फंसे लोगों के कई एसओएस काॅल्स आ रहे हैं और लोग अपने घर वापिस आने की मांग कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से वहां फंसे अपने प्रदेश के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय और खाद्य वस्तुएं सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि लाॅकडाउन के चलते महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग व्यवसाय और पढ़ाई के चलते रह रहे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण यह लोग अपने घरों में नहीं लौट पाए हैं और इन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उद्धव सरकार हिमाचल के लोगों की करें मदद …सीएम जयराम ठाकुर
पत्र लिखकर बताई फंसे लोगों की परेशानी