
शिमला। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने रिज मैदान टका बैंच स्थित बुक कैफे के साथ-साथ संजौली, टुटीकंडी और छोटा शिमला उप नगरों में मौजूद वाचनालयों को निगम द्वारा विकसित करने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कुसुम सदरेट ने कहा कि नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने आज पार्षद आरती चैहान, निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, अधिशाषी अभियंता सुधीर गुप्ता तथा सचिव नगर निगम भारती कुठियाला व हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष व लेखक एसआर हरनोट के साथ संयुक्त रूप से वाचनालयों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि तीनों वाचनालयों को बुक कैफे की तर्ज पर संचालित व विकसित करने के लिए नगर निगम के अधिकारी प्राकलन डिजाईन तथा अन्य आपैचारिकताएं पूर्ण कर तुरंत आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे, ताकि जल्द कार्यवाही आरंभ कर लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के प्रत्येक वार्ड में पठन-पाठन व लेखन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निगम द्वारा बुक कैफे खोले जाने प्रस्तावित हैं, जिसके लिए संबंधित वार्डों के पार्षदों से सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे।
इस दौरान हिमालय साहित्य मंच के सदस्य कुल राजीव पंत, डाॅ. विद्या निधि, गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, स्नेह नेगी, सीताराम शर्मा, डाॅ. मधुजी शर्मा उपस्थित थे।