भाजपा महिला मोर्चा रामपुर की परिचय बैठक

मंडलाध्यक्ष ने महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आग्रह

0
456

रामपुर बुशहर:

रामपुर बुशहर: रामपुर में  भाजपा महिला मोर्चा रामपुर की परिचय की दृष्टि से विशेष बैठक का आयोजन रामपुर के परिधि गृह में किया गया जिसकी अध्यक्षता स्वयं भाजपा महिला मोर्चा रामपुर की अध्यक्षा  बिशना भंडारी ने की।
इस बैठक में महिला मोर्चा रामपुर के तमाम अधिकारियों ,कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी-2 उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। महिला मोर्चा अध्यक्षा  बिशना भंडारी ने सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा रामपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी । साथ ही उन्होंने आने वाले समय में महिला मोर्चा रामपुर को सशक्त करने में सभी से एकजुट होकर सहयोग की अपील की।
इसके अलावा मुख्य वक्ताओं में प्रदेश सचिव बिहारी लाल,जिलाध्यक्षा महासू अनीता वर्मा व मंडलाध्यक्ष भीमसेन ठाकुर ने अपने सम्बोधन में मातृ शक्ति के इस समाज में योगदान की सराहना करते हुए महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगामी पंचायती राज सस्थाओं के चुनावों में अधिक से अधिक महिलाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। और साथ ही महिला मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मज़बूती प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस विशेष बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश सचिव व जिला महासू प्रभारी बिहारी लाल,जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा महासू अनीता वर्मा व मंडलाध्यक्ष भाजपा रामपुर भीमसेन ठाकुर के अतिरिक्त बैठक में महामंत्री अनिल चौहान,उपाध्यक्ष रोशन डोगरा,जिया लाल लम्बरदार, उषा मेहता, सचिव आशा कटवांन,एपीएमसी निदेशक केवल राम बुशहरी ,हिमफेड निदेशक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी एवं प्रधान ग्राम पंचायत नरैन नरेश चौहान,प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी बृजलाल, प्रभारी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य लाल चद, प्रभारी एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सराहन सतेंद्र मिल्लर, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बंसीलाल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष देवी सिंह बुशहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर दास भाजपा महिला मोर्चा महासू महामन्त्री अनु पोंड, सचिव एवं प्रधान थेली चकटी किरन मेहता,जिला कोषाध्यक्षा सीमा कंवर,महासू कार्यकारिणी सदस्या एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत लबाना  सदना राजकुमारी, शीला धीमान ,कमला धीमान भाजपा महिला मोर्चा रामपुर पदाधिकारी उपाध्यक्षा एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सरपlरा वीना  परमार,उपाध्यक्षा एवं प्रधान ग्राम पंचायत दतनगर वीना नेगी, उपाध्यक्षा एवं प्रधान ग्राम पंचायत कुहल विजय लक्ष्मी, महामन्त्री गुड्डी भारती, भाजपा महिला मोर्चा सचिव रामपुर एवं प्रधान देवठी मैना, प्रधान भदावली  सत्या कायथ, भाजपा महिला मोर्चा सचिव एवं पंचायत समिति सदस्या ममता वर्मा, एफएसी  अध्यक्षा एवं पंचायत समिति सदस्या रीता जोशी,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्या नीना शर्मा, कृष्णा मेहता,राजेश्वरी शुक्ला,पार्षद रामपुर रीता बादल,प्रेस सचिव  भूमिका,सदस्या आशा, संदीरा,मीना, मीना शर्मा ,जlवली , शकुंतला, केसरी, चंद्रमणि, अनीता,टीना कौशल ,विजया नेगी, पुष्पा, लभा, रेखा ,खोश पार्वती, उर्मिला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here