सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने डीपीआरओ बिलासपुर के निधन पर किया शोक व्यक्त

चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में हुआ निधन

0
426

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों ने डीपीआरओ बिलासपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला बिलासपुर के जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कृष्ण पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कृष्ण पाल का निधन वीरवार देर सायं चण्डीगढ़ के निजी अस्पताल में हुआ, जहां वह पिछले कुछ दिनों से उपचाराधीन थे। हरबंस सिंह ब्रसकोन ने कहा कि कृष्ण पाल ने विभाग में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी अपनी मूल्यवान सेवाएं दी और उसके उपरान्त जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए।   

विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here