इन्दु गोस्वामी का राज्यसभा जाना तय, भरा नामांकन

0
451

इन्दु गोस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में विधानसभा सचिव के समक्ष राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भरा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों और भाजपा विधायक इस अवसर पर उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इन्दु गोस्वामी को भाजपा नेतृत्व द्वारा इस कार्यभार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह निर्णय प्रदेश में महिलाओं के सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सभा में इन्दु गोस्वामी विकासात्मक मुददों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में केन्द्र में सशक्त और सक्षम नेतृत्व मिला है, जिन्होंने देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गतिशील और करिश्माई नेतृत्व में देश एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here