चौपाल में थमा अवैध कटान … वन मंत्री गोविंद ठाकुर

वन विभाग की ग्रुप पेट्रोलिंग और ड्रोन ने लगाया कटानियों पर अंकुश

0
561

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से चौपाल वन मंडल के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 में चौपाल वन मंडल में अवैध कटान का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की सतर्कता, ग्रुप पेट्रोलिंग तथा ड्रोन से की गई निगरानी के कारण यह संभव हो पाया है। चौपाल वन मंडल द्वारा पिछले तीन वर्षों में 500 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए हैं।
वन मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा चौपाल वन मंडल में चीड़ की पत्तियों से चेक डैम का निर्माण करना एक सराहनीय कदम है और वैज्ञानिक अध्ययन के बाद इस प्रयोग को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने का प्रयास किया जाएगा। चौपाल वन मंडल द्वारा गत तीन वर्षोें में एफआरए (फाॅरेस्ट राईट एक्ट) के अंतर्गत 114 और एफसीए के अंतर्गत 15 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि चौपाल वन मंडल में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, ताकि सभी विकासात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को चौपाल वन मंडल में इको-टूरिज्म की संभावनाएं तलाश कर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डाॅ. सविता व वन मंडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here