प्रदेश कांग्रेस ने मेजर जनरल विक्रम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

0
492

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, मीडिया विभाग के चैयरमैन नरेश चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह, हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुशीला नेगी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के चैयरमैन मेजर जनरल विक्रम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवदेनाए प्रकट की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेजर जनरल विक्रम सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे उन्होंनें राजनैतिक, समाजिक क्षेत्र के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए बहुत सारे कार्य किये हैं। उनके निधन से पार्टी को जो क्ष्रति हुई है उसकी भरपाई नही की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here