चेन्नई 5वीं बार IPL चैंपियन बनी, जडेजा ने अंतिम 2 गेंद पर 10 रन ठोक पलटी बाजी

0
85

IPL 2023 Final:  आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से 28 मई का दिन धुल गया। सोमवार को चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कराण डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे आखिरी गेंद पर सीएसके ने हासिल कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले आईपीएल 2010, 2011, 2018, 2021 का खिताब भी जीता था।
वर्षा से बाधित मैच में चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला था। चेन्नई ने 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन ही बनाए थे। उसे अगली 2 गेंद में 10 रन बनाने थे। रविंद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई की झोली में जीत डाली दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here