सुन्नी। राजधानी में तहसील शिमला रूरल में भीषम कंवर ने नायब तहसीलदार का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वे इसी पद पर सोलन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिला शिमला के अंतर्गत कुमारसैन तहसील के गांव शैला के रहने वाले भीषम कंवर के पास राजस्व विभाग में करीब 25 साल की सेवा का लंबा अनुभव है। इसी अनुभव का लाभ शिमला के लोगों को मिले, इसके लिए भीषम कंवर ने लोगों के राजस्व से संबंधित कार्यों को समय पर निपटाए जाने का संकल्प लिया हैं। इसके लिए फील्ड स्टाफ को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
1998 में बने पटवारी:
भीषम कंवर ने वर्ष 1998 में सरकारी क्षेत्र में सबसे पहले पटवारी के पद अपना कार्यभार संभाला। उनकी पहली तैनाती तहसील शिमला ग्रामीण में हुई। इस पद पर 19 साल सेवा देने के बाद भीषम कंवर अप्रैल 2017 में पदोन्नति के बाद क्षेत्रीय कानूनगो बने और कसुंपटी तहसील शिमला ग्रामीण में अपनी सेवाएं दी। इसके उपरांत अगस्त 2022 को भीषम कंवर की पदोन्नति नायब तहसीलदार के पद पर हुई। जिसके बाद उनका तबादला सोलन हुआ और यहां 23 जनवरी 2023 तक लोगों को अपनी सेवाएं दी।
समय पर होगे लोगों के सभी काम:
शिमला ग्रामीण में नायब तहसीलदार का कार्यभार संभालने के साथ ही भीषम कंवर ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए है। उन्होंने फील्ड स्टाफ को लोगों के राजस्व से संबंधित कार्य जैसे इंतकाल, डिमार्केशन, तकसीम आदि कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त फील्ड स्टाफ को लोगों के जरूरी सर्टिफिकेट समय पर बनाने के भी आदेश जारी किए गए हैं। भीषम कंवर खुद भी समय समय पर फील्ड विजिट कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। ताकि आम जनता को तहसील कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिल सके।