हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के लोसर में हुआ ताजा हिमपात

0
147

लोसर। हिमाचल प्रदेश जिला लाहौल-स्पीति के लोसर में ताजा हिमपात हुआ है। बीती रात को  रोहतांग, बारालाचा, तंगलंगला दर्रा सहित ऊंची पहाड़ियां बर्फबारी होने से सफेद हो गई हैं।
साथ ही मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू-काजा सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। उदयपुर-पांगी-किलाड़ मार्ग भी बंद है।
13 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।  शिमला में कल रात से ही बारिश हो रही है। सोलन,नयनादेवी, मनाली और सुंदरनगर में बारिश रिकॉर्ड हुई है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here