करसोग। करसोग में भारी बारिश से रामपुर मार्ग पर बेहना के समीप बुधवार देर रात को भूस्खलन हो गया। इस दौरान पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टाने गिरकर सड़क पर आ गई। जिससे वीरवार दोपहर तक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। यहां देर रात को भूस्खलन के बाद सड़क बंद होने से ट्रैफिक फसा रहा। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह इसकी। सूचना पीडब्ल्यूडी डिवीजन करसोग को दी गई। जिसके बाद कई घण्टों मशक्कत करनी के बाद सड़क को यातायात के लिए खोला गया। पीडब्ल्यूडी डिवीजन करसोग के अधिशाषी अभियंता अरविंद भारद्वाज का कहना है कि बारिश में देर रात बेहना के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान बड़ी बड़ी चट्टाने सड़क पर आ गई। जिस कारण सड़क अवरुद्ध रही। उन्होंने कहा कि जेसीबी भेजकर दोपहर बाद सड़क को खोल दिया गया है। जिसके बाद करसोग रामपुर सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।