भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए यह शानदार जीत है। भारत ने 1980 के बाद पहली बार ओलिंपिक में हॉकी का मेडल अपने नाम किया है। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच मे जर्मनी को 5-4 से पराजित किया।