पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर हिमाचल कांग्रेस ने की श्रद्धांजलि अर्पित

भारत के विकास में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय

0
353

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर उन्हें हिमाचल कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री गंगूराम मुसाफिर, अध्यक्ष शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी और अध्यक्ष महिला कांग्रेस जेनब चंदेल सहित हिमाचल कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भारत के विकास में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में जो डिजिटल क्रांति देखने को मिल रही है वह राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि हमें उनके सद्भावना के विचारों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रयास किए साथ ही भारत की युवाशक्ति पर विश्वास जता कर देश का प्रतिनिधित्व चुनने के लिए 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान देने का अधिकार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here