कोरोना को लेकर सरकार चिंतित ..लिए अहम निर्णय

राजधानी सहित तीन जिलो में रात्रि कर्फ्यू ,कार्यालयों में हुई 50 % उपस्तिथि

0
488

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने कई अहम निर्णय लिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश की राजधानी शिमला सहित तीन जिलों में रात्रि कर्फ़्यू लगाने का निर्णय लिया है। मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कर्फ़्यू लगाने का फैसला लिया है। इन जिलों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। छात्रों को पढ़ाई में नुकसान ना हो इसीलिए ऑनलाइन क्लासे जारी रहेंगी। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी 50 % कर्मचारियों के साथ कार्य किया जाएगा। क्लास थ्री और क्लास फॉर कर्मचारी 50% पहले दिन और 50% अगले दिन बुलाए जाएंगे।

प्रदेश में बढ़ते मामलों और मृत्यु दर को देखते हुए राजनीतिक रैलियों और जनमंच कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 दिसंबर तक लागू रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों को अब 1000 रुपये चलान तय किया गया। बसें 50 %यात्रियों के साथ यातायात सेवा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here