राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

अरूणाचल प्रदेश में एलएसी पर ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए अंचित

0
341

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के 23 वर्षीय जवान अंचित कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने 24 नवंबर, 2020 को अरूणाचल प्रदेश में एलएसी पर ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

23 वर्षीय अंचित कुमार जिला सिरमौर के राजगढ़ उप-मंडल के अंतर्गत बोहल टालिया पंचायत के धार गांव के रहने वाले थे।

राज्यपाल ने कहा कि अंचित कुमार ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है और देश व प्रदेश उनके इस बलिदान के लिए सदैव ऋणि रहेगा। उन्होेंने शोकग्रस्त परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा कि अंचित कुमार ने इस मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठ का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अंचित कुमार एक सच्चे योद्धा थे और देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here