राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

बीते कल नई दिल्ली में हुआ था निधन

0
348


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को नई दिल्ली में उनका निधन हुआ। वह 65 वर्षीय थे।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि सुरेश अंगड़ी को उनकी निस्वार्थ सेवा व समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेश अंगड़ी जनता के नेता थे, जो समाज के गरीब और शोषित वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here