मंडी में चार कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि।

प्रदेश में कुल संख्या हुई 172 और एक्टिव केस हुए 110

0
535


प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह ही चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह चारों मुंबई से लौटे हैं। सभी की ट्रैवेेल हिस्ट्री रेड जोन मुंबई से है। इन मामलों की पुष्टि सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद चौहान ने की है।


जानकारी के अनुसार मंडी बल्द्वाड़ा के 61 वर्षीय व्यक्ति जो कि टैक्सी चालक का काम करते हैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह 18 मई को मंडी पहुंचे थे। हाईपर टेंशन के मरीज होने के चलते इन्हें 20 मई को ही नैरचोक मेडिकल कालेज दाखिल कर दिया गया है और आज सुबह ही इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वहीं बाकी के 3 पॉजिटिव मामले मंडी के लडभड़ोल के फागला गांव से संबंधित हैं। एक ही परिवार के 4 सदस्य 16 मई को ट्रेन के द्वारा मुंबई से लौटे थे और 18 मई को ऊना पहुंचने के बाद जोगिंदरनगर वापस आए थे। सभी  संस्थागत कोरेंटिन में रह रहे थे। रेड जोन एरिया से आने के कारण ऐतिहातन इनके सैंपल लिए गए थे। इन चारों में 48 वर्षीय पुरुष को को छोड़ कर उसकी 45 वर्षीय पत्नी, 22 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह सभी जोगिंदर नगर के रेवेन्यु ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में संस्थागत कोरेंटिन में थे। इन चार मामलों के साथ ही मंडी में कोरोना के कुल मामले 10 हो गए हैं एक्टिव केस 8 हैं जबकि जिले में एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है।


 प्रदेश में कुल संख्या हुई 172:


प्रदेश में इन चार मामलो के साथ ही कुल संक्रमित मामलों की संख्या  172 जबकि एक्टिव मामले 110 हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here