पूर्व वन मंत्री रूप सिंह ठाकुर निकले कोरोना पॉजिटिव

मेडिकल कॉलेज नेरचौक किया गया शिफ्ट

0
357

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश की राजीनीति में 1977 से सक्रिय और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में पूर्व वन मंत्री रहे रूप सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रूप सिंह ठाकुर पिछले लंबे समय से घर पर ही मौजूद थे और बुखार के साथ खांसी की बीमारी से जूझ रहे थे और घर पर ही दवाई ले रहे थे। जैसे ही रविवार रात रूप सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया। सोमवार सुबह रूप सिंह ठाकुर का रैपिड सैंपल लिया गया जो नेगेटिव पाया गया लेकिन डॉक्टरों ने तुरंत रूप सिंह ठाकुर का कोरोना सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा था। जहाँ से मंगलवार दोपहर आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए।

रूप सिंह ठाकुर को सिविल अस्पताल के स्पैशल वार्ड से मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट कर दिया गया है। उनके कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि एसएमओ सुंदरनगर डॉक्टर चमन ठाकुर ने की है।

रूप सिंह ठाकुर सुंदरनगर विधानसभा से 6 बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नेतृत्व कर चुके हैं और प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here