पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी का देहांत

कोरोना से थीं संक्रमित, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने व्यक्त किया शोक

0
394

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम शांताकुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थी और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। मंगलवार सुबह 4.30 बजे हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया।वह 75 साल की थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here