वन मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में अपना कार्यभार संभालने के बाद नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान राकेश पठानिया केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिले।