पर्यावरण हमारी संस्कृति, जीवन शैली और परंपरा का एक अभिन्न अंग ..राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लगाया पौधा

0
555


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी एक पौधा लगाया। उन्होंने यह पौधा पुराना बस स्टैंड शिमला के समीप बाबा भलकू रेल संग्रहालय परिसर में लगाया। पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम जैव विविधता समिति द्वारा किया गया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी संस्कृति, जीवन शैली और परंपरा का एक अभिन्न अंग है। शहरीकरण और औद्योगीकरण विकास के लिए जीवन में बहुत आवश्यक है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर उन्हें विकसित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज, दुनिया कोरोना महामारी से पीड़ित है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रकति के साथ छेड़छाड़ के परिणाम कितने भयानक हो सकते हैं इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और हम सभी को इस दिशा में कार्य करना चाहिए।इस दौरान राज्यपाल दत्तात्रेय ने संत गुरु कबीर को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि भी अर्पित की और साथ ही बाबा भलकू रेल संग्रहालय का दौरा भी किया और संग्रहालय में प्रदर्शित संरक्षित कलाकृतियों में दिलचस्पी दिखाई। स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सैथी ने पुरानी विरासत के बारे में जानकारी दी।
इसके उपरांत, राज्यपाल ने नगर निगम कार्यालय का भी दौरा किया और पार्षदों से उनके वार्डों में कोविड-19 के मुद्दों और तैयारियों पर चर्चा की।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज,नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चौहान, आयुक्त पंकज राय और पार्षद भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here