सुंदरनगर में 3 डॉक्टर, 1 स्वास्थ्य कर्मी सहित 8 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

राजनैतिक हस्तियां कुछ पॉजिटिव कुछ आइसोलेट

0
334

सुंदरनगर: सिविल अस्पताल सुंदरनगर के तीन चिकित्सक एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 8 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिनमें से स्वास्थ्य कर्मी और दो चिकित्सक सिविल अस्पताल सुंदरनगर से है जबकि एक डॉक्टर महाराजा लक्ष्मण सिंह महाविद्यालय के नजदीक से बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 48 वर्षीय व्यक्ति निवासी पुंघ, 30 वर्षीय व्यक्ति निवासी भोजपुर, 51 वर्षीय व्यक्ति शिव मंदिर महादेव, 23 वर्षीय व्यक्ति निवासी जड़ोल भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मामले की पुष्टि सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने की है।

वहीं दूसरी ओर सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल और पीएसओ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नितेन कुमार व कार्यकारिणी के 35 पदाधिकारियों ने सात दिन के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। सुंदरनगर विधानसभा के विधायक राकेश जम्वाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नितेन कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है।

गौर रहे कि बीते रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राकेश जम्वाल व संगठन मंत्री पवन राणा ने भाग लिया था। राकेश जम्वाल की रिपोर्ट रविवार रात पॉजिटिव पाई गई थी। पवन राणा की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, फिर भी एहतियातन के तौर पर सभी लोग आइसोलेट हो गए है। 19 सितंबर को देर शाम राकेश जम्वाल ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार से सुंदरनगर विश्राम गृह में भेंट की थी। विपिन परमार शिमला से कांगड़ा जाते समय सुंदरनगर में जलपान के लिए रुके थे। इसी दिन रात दस बजे कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर से विश्राम गृह में मिले थे। वीरेंद्र कंवर नाचन हलके का दो दिन का प्रवास पूरा करने के बाद वापस शिमला जा रहे थे। वही विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर खुद के आइसोलेट होने की जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here