सिरमौर में आठ नए मामले ,जिला प्रशासन की बढ़ी चिंता

कोरोना ग्राफ बढ़कर पहुंचा 429 पर, एक्टिव केस हुए 197

0
469


प्रदेश के सिरमौर जिले में कोरोना के आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार सुबह इन आठ लोगों के सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित ओरिसन फार्मा इकाई  के 8 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमितों में कंपनी के मालिक,उनकी पत्नी और बेटा भी शामिल है। यह परिवार फिलहाल पंचकूला में रह रहे हैं।  प्रशासन ने पहले ही इस फार्मा कंपनी को सील करने के आदेश दे दिए थे। सोमवार को 41 सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें से 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि आठ पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसी कंपनी का एक युवक पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। अब 8 और नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। बागपाशोग का रहने वाला युवक मार्केटिंग में काम करता है। इन मामलों ने जिला प्रशासन की परेशानी को बढ़ा दिया है।

संक्रमित 7 लोग हैं हरियाणा से: 

जानकारी के अनुसार फार्मा कंपनी के 8 संक्रमितों में से 3 पंचकूला में हैं, इसमें कंपनी का मालिक, उनकी पत्नी व बेटा हैं।  इसके अलावा कंपनी का सीईओ यमुनानगर से है और दो लोग सढौरा और नारायणगढ़ से हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग को भी इन लोगों की जानकारी दे दी गई है।  फ़िलहाल, यह साफ़ नहीं हुआ है कि कंपनी में मालिक के परिवार को कहा शिफ्ट किया जाएगा। डीसी डॉ. आर के परुथी में पुष्टि करते हुए कहा कि एक संकर्मित को त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है।

सिरमौर में कुल मामले 20 ,16 एक्टिव,4 ठीक:

इन नए 8 मामलों के साथ ही सिरमौर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 16 पहुंच गई है। जिले में अब तक ठीक हुए मरीज 4 हैं।

प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 429 :

हिमाचल प्रदेश में अब कोविड-19 पॉजिटिव मामले बढ़कर  428 हो गए है। इससे पहले, सोमावार को  प्रदेश  में कुल 10 मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें सात मामले ऊना, दो मामले सोलन और एक मामला सिरमौर में आया था।  राहत की बात यह है कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है और  ज्यादा संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं और ठीक हुए मरीजों की संख्या भी 223 पर पहुंच गई है ।


सतर्क रहें ,सुरक्षित रहें ,दो गज की दूरी अपनाएं TM Newshub

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here