देश भर में कोविड-19 के प्रकोप के चलते इस वर्ष योग दिवस घरों में रह कर की मनाया जाएगा। इस बार का योग दिवस”अपने घर पर रहकर अपने परिवार के साथ योगाभ्यास” की थीम पर आधारित होगा। प्रातः 7 बजे से 7ः45 बजे तक सामान्य योगाभ्यास क्रम विभिन्न टीवी चैनलों पर भी लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही आम जनता अपने योगाभ्यास के चित्र और वीडियो यु-ट्यूब पर अपलोड कर आयुष मंत्रालय ,भारत सरकार के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर कर सकती है।
7 बजे से 7ः45 बजे तक करें सामान्य योगाभ्यास क्रम :
आयुर्वेद विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘अपने घर पर रहकर अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ की विषय वस्तु पर आधारित है। प्रवक्ता ने अनुरोध किया है कि सभी लोग अपने परिवार सहित 21 जून, 2020 को प्रातः 7 बजे से 7ः45 बजे तक सामान्य योगाभ्यास क्रम को करें।
टीवी चैनलों पर भी लगातार चलाए जाएंगे:
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो 21 जून, 2020 तक विभिन्न टीवी चैनलों पर भी लगातार चलाए जाएंगे। सामान्य योगाभ्यास क्रम से संबंधित प्रशिक्षण का वीडियो योग पोर्टल, आयुष मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाईट yoga.ayush.gov.in के अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा में सामान्य योगाभ्यास क्रम का प्रशिक्षण वीडियो आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाईट पर दिए गए यू-ट्यूब लिंक पर भी देखा जा सकता है।
सोशल वाॅल पर चित्र और वीडियो कर सकते हैं अपलोड:
प्रवक्ता ने बताया कि लोग अपने योगाभ्यास के चित्र आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के योग पोर्टल की सोशल वाॅल पर अपलोड भी कर सकते है। अपने योगाभ्यास के वीडियो को लाईवस्ट्रीम करने के साथ-साथ यू-ट्यूब पर अपलोड करके आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर कर सकते हैं।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित वीडियो व्लाॅगिंग प्रतियोगिता में भी ले सकते हैं भाग:
इसके अतिरिक्त केंद्रीय योग व प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित वीडियो व्लाॅगिंग प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी मंत्रालय की वेबसाईट व योग पोर्टल के प्रतियोगिता अनुभाग में उपलब्ध है।
प्रवक्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.instagram.com/ministryofayush,twitter.com/moayush, www.youtube.com/channel/UCqRR2gs-13zrNcE4so4TpgQ, www.facebook.com/moayush, www.facebook.com/Ayurveda-Department-Himachal-Pradesh