कोरोना अपडेट :10 नए मामलों के साथ हुई लॉक डाउन-4 की शुरुआत

अब और सतर्कता बरतने की है आवश्यकता

0
807



प्रदेश में लॉक डाउन-4 की शुरुआत 10 नए मामलों से हुई है। प्रदेश में घर वापसी कर रहे लोगों के साथ ही कोरोना ग्राफ़ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कल रविवार तक लॉक डाउन-3 की समाप्ति के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 थी वहीं आज एक साथ 10 मरीजों के साथ ग्राफ़ बढ़कर 90 पहुंच गया है। आज हमीरपुर में 5, बिलासपुर में 3, कांगड़ा में 1 और चंबा जिले में 1 नया मामला आया है। इन मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में की गई है।

बिलासपुर में आए 3 पॉजिटिव :


बिलासपुर जिले में आज तीन नए मामलें दर्ज हुए हैं।इनमें पहले से ही मंडी नैरचोक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव की पत्नी और बेटे के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पत्नी की उम्र 36 वर्ष है जबकि बेटे की उम्र महज 5 वर्ष है। यह व्यक्ति कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद से हमीरपुर लौटा था।वहीं दूसरा मामला दिल्ली से आए 19 वर्षीय लड़के का है। यह पंजाब की सीमा से लगते दाबत-माजरी का रहने वाला है।इन तीनों ही संक्रमितों को बिलासपुर के स्वारघाट और नैना देवी स्तिथ केअर सेंटर में कोरेंटिन किया गया था। इन तीन नए मामलों के साथ ही जिले में कुल संख्या 7 हो गई हैं और सभी एक्टिव मामलें हैं।

चंबा में पति के बाद गर्भवती पत्नी भी हुई संक्रमित :

चंबा जिले में आज पति के बाद उसकी गर्भवती पत्नी  के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  30 वर्षीय महिला की दो वर्ष की बेटी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है और कोरेंटिन में रह रही है। यह बेटी दिल की गंभीर बीमारी से भी जूझ रही है। बेटी पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुई थी अब मां और पिता दोनों पर कोरोना से ग्रसित हैं। परिवार के लिए यह बेहद बुरी खबर है। महिला और उसकी बेटी आयुर्वेदिक अस्पताल बालू चंबा में भर्ती है। चंबा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है जबकि 5 एक्टिव मामलें हैं और ठीक हुए मरीजों की संख्या 8 है।

कांगड़ा में आया एक मामला:


कांगड़ा में आज 24 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने का मामले की पुष्टि हुई है। यह महिला कांगड़ा के नूरपुर के जौंटा से पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पत्नी है। कुछ दिन पहले इसका पति  गुरुग्राम से वापस आया आया था। इस मामलें के साथ ही कांगड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है वहीं एक्टिव मामलें 15 हो गए हैं। ठीक हुए मरीजों की संख्या 5 है जबकि 1 मरीज की मौत हुई है।

हमीरपुर में आए 5 नए मामलें:

हमीरपुर में आज कोरोना संक्रमण के 5 नए मामलें दर्ज हुए हैं। यह सभी रेड जोन मुंबई से लौटे हैं। इनमें एक महिला और 4 पुरूष हैं। चारों पुरुषों में जांच में एसिमटोमेटिक लक्षण पाए गए हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में कुल संख्या 15 हो गई है जबकि एक्टिव  मामलें11 हैं और अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 3 है वहीं जिले में एक मृत्यु भी हुई है।

मंडी में मृत हुई महिला नहीं कोरोना पॉजिटिव:

मंडी जिले में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मृत्यु भी हुई। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना नेगेटिव पाई गई हैं। जांच रिपोर्ट में महिला गंभीर एनीमिक रोगी पाई गई हैं ,उनमें मात्र 3 ग्राम खून था। जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी और कटिंडी में बनाए गए कोरेंटिन सेंटर में रह रही थी। सोमवार को तबीयत खराब होने के कारण इन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके चलते इनको मंडी नैरचोक मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। 

कुल मामलें हुए 90 :

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 पहुंच गई है वहीं एक्टिव केस 41 हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या प्रदेश के लिए चिंता की बात है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है ऐसे में लोगों को अब और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

सतर्क रहें ,सुरक्षित रहें ,दो गज दूरी का पालन करें

TM Newshub

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here