कोरोना अपडेट : दिन भर में आए कुल 18 मामले, प्रदेश में कुल मामले हुए 110

कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिले में आए मामले , प्रदेश में एक्टिव मामले हुए 53, ठीक हुए 50

0
552

प्रदेश में आज अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के 18 मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा में एक साथ 13 मामले आए वहीं मंडी में 4 और कुल्लू में 1 मामले की पुष्टि हुई है। इन सब मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में की गई है।

कांगड़ा में कोरोना विस्फोट:

कांगड़ा में कोरोना विस्फोट लगातार हो रहा है। दिन  भर के 11 मामलों के बाद अब शाम को दो नए मामलों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। इन दो नए मामलों के साथ जिले में सिर्फ आज आए  कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है। यह अब तक के  प्रदेश व अन्य जिलों के आंकड़ों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। आज के इन 13 मामलों के साथ ही कांगड़ा जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का ग्राफ 35 पर पहुंच गया है और एक्टिव केस 26 हो गए हैं। 

नए आए मामले:

जानकारी के अनुसार यह दो नए मामलें दिल्ली और चेन्नई से आए हैं और संस्थागत कोरेंटिन में रह रहे थे। इनमें से एक 55 वर्षीय ड्राइवर जो कि दिल्ली से लौटे हैं अपर खेड़ा के रहने वाले हैं और ढ़ालिआरा में कोरेंटिन किए गए थे। इन्हें पीआरटीआई बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।वहीं 41 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह बजोट के रहने वाले हैं और चेन्नई से ट्रैन द्वारा पठानकोट होते हुए कांगड़ा आए थे। इन्हें ज्वालामुखी में संस्थागत कोरेंटिन किया गया था। जांच के लिए इनके सैंपल 19 मई को लिए गए थे। मामलों की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने की है। 

मंडी में देर रात आए चार नए मामले: 

मंडी जिले में देर रात चार और नए मामलों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मंडी में कुल 65 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 61 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इन चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। ये मंडी के गौहर,बल्ह, थुनाग और सदर उपमंडल से संबंधित हैं। फिलहाल इनकी ट्रैवेल और कॉन्टैक्ट हिस्ट्री की छानबीन की जा रही है।

अब तक कांगड़ा :

जैसा कि अनुमान था कि कांगड़ा में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ सकती है ,यह अनुमान आज सही साबित हुआ। आज दिन भर में कांगड़ा में कुल 13 नए मामले आए, जिनमें से सुबह 5 , दोपहर 6 और शाम को 2 मामलों की पुष्टि हुई। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के चपेट में आया है। यहां पर कुल संक्रमित मामले 35 हैं और एक्टिव मामले 26 हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8 है जबकि 1 मृत्यु भी हुई है। इन सभी की ट्रैवेल हिस्ट्री मुंबई से है 

कुल्लू में खुला कोरोना खाता ,आया 1 मामला:

सुरक्षित बचे कुल्लू जिले में भी कोरोना ने अपना खाता खोल लिया है। जिले के आनी क्षेत्र का मुंबई से लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। 18 मई को वापस आए युवक को बजौरा के आयुर्वेद अस्पताल में संस्थागत कोरेंटिन किया गया था । जानकारी अनुसार यह किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया था।

ठीक हुए मामले:

प्रदेश में आज तीन मरीजों के ठीक होने की पुष्टि हुई है। ठीक हुए ये मरीज हमीरपुर और चंबा जिले के हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की संख्या भी 50 हो गई है।

हमीरपुर में हुआ एक ठीक:

आज हमीरपुर के लिए दिन राहत भरा रहा। यहां कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के ठीक होने की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही अब एक्टिव मामलों की संख्या 10 रह गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 15 है। 

चंबा में हुए 2 ठीक:

चंबा जिले में भी 2 व्यक्तियों के ठीक होने की राहत भरी खबर आई है। इनका चंबा के बालू आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही यहां ठीक हुए मरीजों की संख्या 10 हो गई है जबकि एक्टिव केस 3 रह गए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 13 थी।  

कुल मामले 110  एक्टिव मामले 53:

प्रदेश में आज दिन भर में 110 कुल कोरोना  पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए जिसमें से एक्टिव मामले 53 हैं। लॉक डाउन-4 के साथ ही कोरोना मामले तेजी से बढ़े हैं। 18 मई से कोरोना ग्राफ़ में 30 नए मामलों की वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार लगातार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है लेकिन संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सतर्क रहें,सुरक्षित रहें, दो गज की दूरी बनाए रखें..TM Newshub

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here