प्रदेश में आज दिन भर में हमीरपुर और कांगड़ा जिले में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। हमीरपुर में एक साथ फिर 14 मामलों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि कांगड़ा में आज 2 ही मामला आया है। इन मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रात 9 बजे के मेडिकल बुलेटिन में की गई है।
हमीरपुर में आए 14 मामले:
प्रदेश में बाहरी राज्यों से लौटने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रदेश ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हमीरपुर जिला कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा हैं। आज शुक्रवार को भी जिले में एक साथ 14 मामले आए है जिसमें से 12 दोपहर को और 2 देर शाम को आए हैं।
दोपहर को आए 12 संक्रमित:
दोपहर को आए सभी 12 संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री मुंबई की है। इनमें से 44 वर्षीय महिला और 11,15 और 17 वर्षीय उसकी तीनों बेटियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला बेटियों सहित 14 मई को अपने पति के साथ लौटी थी जो कि कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन्हीं के संपर्क में आने से ये चारों संक्रमित हुई थी। इन्हें जीएसएसएस कश्मीर में कोरेंटिन किया गया था। 16 मई को इनके जांच के लिए सैंपल लिए गए थे और आज इनकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा गलोड़ की 31 वर्षीय महिला,जांसु के सुक्रियाह का 19 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गौना करौर में संस्थागत कोरेंटिन में रह रही 41 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवक और 78 वर्षीय उसके दादा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बड़सर का 29 वर्षीय युवक जो कि अपनी गर्भवती पत्नी के साथ वापस आया था कोरोना ग्रसित पाया गया है। यह होम कोरेंटिन में रह रहे थे। इसके अलावा नाल्टी स्कूल में कोरेंटिन किए गए 55 वर्षीय व्यक्ति और उसका 24 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दोनों भी मुंबई से 17 मई को लौटे थे। यह दोनों पेशे से ड्राइवर है।
वहीं देर शाम लौटे दो व्यक्तियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और विभाग द्वारा इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री और अन्य जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
हमीरपुर में कुल संख्या हुई 60:
इन 14 मामलों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है । बीते कल जिले में सबसे ज्यादा 31 मामलों की पुष्टि हुई थी। अब यहां एक्टिव केस 55 हो गए हैं जबकि सिर्फ 4 लोग ही अब तक ठीक हुए हैं।
कांगड़ा में 2 नए मामले :
कांगड़ा में शाम को एक 28 वर्षीय युवक के कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। यह थुरल के कौना का रहने वाला है और 18 मई को मुंबई से कांगड़ा लौटा है। इसे 4 दिनों से संस्थागत कोरेंटिन में रखा गया था। युवक के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पीआरटीई बैजनाथ में इसे शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही कांगड़ा में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है वहीं एक्टिव केस 29 हो गए हैं जबकि 12 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक एक मृत्यु हुई है।
वहीं दूसरा मामला ज्वाली के भरमार में आया है। यहां 13 मई को दिल्ली से लौटे 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये 9 दिनों से टेरेस होटल में कोरेंटिन था।
कांगड़ा में कुल संख्या हुई 43:
इसके साथ ही कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव मामले 43 हो गए हैं जबकि एक्टिव मामले 30 हैं और अब तक 12 मामले ठीक हो चुके हैं।
कांगड़ा डीसी की लोगों से अपील:
कांगड़ा डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिक अपने ही घरों में रहें तथा बहुत आवश्यक हो तो ही अपने घरों से निकलें। उन्होंनेे कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये जरूरी है कि प्रशासन और विशेषज्ञों की सलाह का पालन करें। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोने, अपने चेहरे को न छूने और सैनिटाईजर के प्रयोग जैसी आम सावधानियों को बरतते हुए इस संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, घर में बुजुर्गों का ध्यान रखने तथा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा संक्रमण रोकने के लिए निर्देशित आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का भी आग्रह किया है। उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में या परिवार में बाहरी क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति आया हो तो उसके बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने वाले इस कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
प्रदेश में कुल संख्या हुई 168:
अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 168 हो गई है इनमें से 106 एक्टिव मामले हैं जबकि ठीक हुए मामले 55 हैं और मरने वालों की संख्या 3 है।
सतर्क रहें ,सुरक्षित रहें, दो गज दूरी अपनाए TM Newshub