कोरोना आंकड़ों का पूरा हुआ शतक

वहीं एक्टिव केसों का हुआ अर्धशतक.. कांगड़ा में कुल मामलें हुए 33

0
490

प्रदेश में आज कोरोना का ग्राफ एक दम से बढ़कर 104 पहुंच गया है और एक्टिव मामलें 50 हो गए हैं ।कांगड़ा जिले में दोपहर में एक साथ 6 मामलें दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों की ट्रैवेल हिस्ट्री मुंबई से है। आज सुबह ही जिले में 5 मामलों की पुष्टि हुई थी और ये सभी भी मुंबई से ही लौटे थे। इसके साथ ही कांगड़ा में कुल संक्रमितों की संख्या 33 पहुंच गई है और एक्टिव केसों के मामलें 24 हो गए हैं।

कांगड़ा जिले में कोरोना मामलों के बढ़ने का अंदेशा पहले से ही लगाया जा रहा था। पिछले दिनों बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी था। इसी के अंतर्गत आज कांगड़ा जिले में एक साथ 11 मामलों की पुष्टि हुई है। यह सभी परौर संस्थागत कोरेंटिन में रह रहे थे और सभी के सैम्पल्स की जांच टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने मामलों की पुष्टि की है।

जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर को और 6 नए मामलें पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से सरिमलोग के एक ही परिवार के 41 वर्षीय पुरूष उनकी 34 वर्षीय पत्नी और 11 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । वहीं एक भवारना के 54 वर्षीय पुरुष और बैजनाथ के समीप खोली गांव का 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है इसके साथ ही एक लंबागांव की रहने वाली एक 8 वर्षीय लड़की की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डीसी प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी 6 मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और सभी को डीसीसीसी बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, दो गज दूरी बनाए रखें TM Newshub

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here