कोरोना ग्राफ़ पहुंचा 98,एक्टिव 44 हुए मामलें ..

कांगड़ा में 27 हुए कोरोना मामलें जबकि 18 हुए एक्टिव केस

0
523

प्रदेश में बुधवार की सुबह 6 कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ हुई है। कांगड़ा में 5 नए मामलें आए हैं वहीं कुल्लू जो कि अब तक कोरोना कहर से बचा हुआ था और ग्रीन जोन था ,आज कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां आज एक मामला सामने आया है। कुल्लू के आनी क्षेत्र में एक 24 युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन 6 मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। सभी 6 मामलों की ट्रैवेल हिस्ट्री रेड जोन मुंबई से है।

कांगड़ा में 5 नए मामलें:

कांगड़ा जिले में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ रहे हैं। आज सुबह 5 नए मामलें आए हैं। इनमें 3 महिलाएं और 2 पुरूष हैं। यह सभी मुंबई से लौटे हैं और इन्हें  जिला प्रशासन द्वारा परौर इंस्टिट्यूशनल कोरेंटिन किया गया था। इनके सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।  56 वर्षीय महिला अपने 31 वर्षीय बेटे और  25 वर्षीय बहु के साथ लौटी है । इसके अलावा 43 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय पुरुष भी मुंबई से 18 मई को लौटे हैं। इस मामलें की पुष्टि डीसी कांगड़ा  राकेश कुमार प्रजापति ने की है। इसी के साथ कांगड़ा में कोरोना मामलें 27 हो गए हैं जबकि 18 एक्टिव केस हैं । इन्हें कोविड केअर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जाएगा

कुल्लू में आया पहला मामला:

अब तक सुरक्षित कुल्लू जिले में भी आज एक युवक की कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। यह युवक कुल्लू के आनी क्षेत्र से है और मुंबई से 18 मई को लौटा है। ऊना रेलवे स्टेशन होते हुए यह कुल्लू बजौरा पहुंचा था। इसे आयुर्वेदा अस्पताल में संस्थागत कोरेंटिन में रखा गया था। 18 मई को 10 लोग ऊना से बस के जरिए आए थे। बस के ड्राइवर और कंडक्टर के भी एतिहातन जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। 

इस मामले की पुष्टि कुल्लू एसपी ने की है। उन्होंने कहा है कि यह युवक किसी के संपर्क में नहीं आया है इसीलिए घबराने की जरूरत नहीं है। युवक को पहले ही कोरेंटिन कर दिया गया था।

ग्राफ़ पहुंचा 98 ,एक्टिव केस हुए 44

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मामलें बढ़कर 98 हो गए हैं और एक्टिव केसों की संख्या 44 पहुंच गई है।

सतर्क रहें ,सुरक्षित रहें ,दो गज दूरी अपनाएं

TM Newshub


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here