भाजपा देश में लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों का कर रही हनन…राठौर

हाथरस में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को बताया निंदनीय, की राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग ।

0
575

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हाथरस में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा को पीड़ित के घर जाने से रोकने के दौरान पुलिस द्वारा उनके साथ की गई धक्का-मुक्की, दुर्व्यवहार कर उन्हें नीचे गिराने और चोटिल करने के बाद हिरासत में लेना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों का हनन कर रही है।

राठौर ने हाथरस की इस घटना को देश के लिए बहुत ही शर्मनाक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। उन्होंने बलात्कार पीड़िता का आधी रात को अंतिम संस्कार किए जाने पर इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया और इस बात की कड़ी निंदा की ।

राठौर ने उत्तर प्रदेश में सरकार को बर्खास्त करने व राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ दुव्यर्वहार करने वाले दोषी अधिकारियों,पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जहां रक्षक ही भक्षक बन जाए वहां कोई भी उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बैठने का कोई नैतिक अधिकार ही नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here