योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने के लिए जनता नहीं करेगी माफ:विक्रमादित्य सिंह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा योजनाओं को लोगों को समर्पित करने पर साथ ही जताया आभार कहा: जल्द करते उद्घाटन तो लोगों को मिलता लाभ

0
440

शिमला ग्रामीण कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दो ढाई सालों से उद्घाटन की राह देख रही योजनाओं को आज लोगों को समर्पित करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर यह परियोजनाएं समय पर लोगों को समर्पित कर दी जाती, जिससे लोगों को इसका लाभ तो मिलता ही साथ में सरकार इसके रखरखाव के अनावश्यक खर्चे से भी बच सकती थी।

विक्रमादित्य सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि आज जिन योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण किया है,वह पिछले दो ढाई साल से सरकार के लोकापर्ण की राह देख रही थी। उन्होंने कहा कि उनके बार-बार मुख्यमंत्री से आग्रह के बाद भी इन्हें लोगों को समर्पित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज जब अब प्रदेश में पंचायत व नगर निकायों के चुनाव होने वाले है,सरकार को अब उनके इस क्षेत्र की याद आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना हर काम अपनी राजनीति के लाभ हानि से ही देखती आई है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की यह योजनाएं जो आज लोगों को समर्पित की गई है उसमें वर्तमान भाजपा सरकार का कोई भी योगदान नहीं है। उन्होंने कहा है कि पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने इन योजनाओं के लिए पूरा पैसा और बजट प्रदान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने इन योजनाओं को जानबूझकर इतने लंबे समय तक ठंडे बस्ते में डाल कर रखा,इसके लिए उनके क्षेत्र के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि स्थानीय विधायक का लोकापर्ण पट्टिकाओं में नाम न लिखना भी लोकतंत्र में जनमत का अपमान है और यह कोई स्वस्थ परंपरा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here