
राहत ..हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार के 4 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है जो कि प्रदेश के लिए एक राहत भरी खबर है।
बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उप-सचिव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को कोरेंटिन कर लिया था। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार के जांच के लिए सैंपल लिए गए थे जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनकी धर्मपत्नी और उनकी दोनों बेटियां कोरोना नेगेटिव पाई गई है।
आज दोपहर सचिवालय में सीएम के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग ने सचिवालय से 27 और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओक ओवर से 36 सैम्पल्स जांच के लिए लिये थे। इनमे मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी उनकी बेटियों अन्य परिजन, निजी स्टाफ, सुरक्षा कर्मी, सचिवालय कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।