मुख्यमंत्री ने विडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी कोरोना के नियमों का पालन करने की सलहा

0
381

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी के सिराज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे आम जनता को सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जागरूक करें और उन्हें इस बात की भी जानकारी दें कि सरकार ने इस वैश्विक महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कौन-कौन से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस महामारी के समय गरीबों की सहायता के लिए पीएम केयर्ज फंड और कोविड-19 फंड में उदारतापूर्वक अंशदान करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अन्य लोगों को भी इस फंड में अंशदान करने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 मई तक लाॅकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा की, क्योंकि देश में कोविड-19 के अनेको मामले आ रहे थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे तहेदिल से लाॅकडाउन का पालन करें, क्योंकि यह उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का भी आग्रह किया, क्योंकि यह लोगों को कोविड-19 से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप आईटी और इलैक्ट्राॅनिक मंत्रालय द्वारा निर्मित कोविड-19 काॅन्टेक्ट ट्रैकिंग ऐप है। इससे जीपीएस और ब्लूटुथ सेंसर के माध्यम से उपभोक्ताओं की आवाजाही और यदि वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते है तो उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी ऐप के माध्यम से मोबाईल पर मिल जाएगी। आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार है और इसे सभी को डाउनलोड करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के लिए फेस 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here